पीलीभीत।समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सीतापुर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की शीघ्र रिहाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पीलीभीत जिले के सपा के नेता यूसुफ कादरी के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता समाजवादी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके पश्चात, सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्बोधित ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मोहम्मद आजम खां पर प्रशासन द्वारा लगभग 180 फर्जी, झूठे और निराधार मुकदमे लगाए गए हैं। इसी प्रकार मोहम्मद आजम खान की पत्नी सेवानिवृत्त प्रोफेसर तजईन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ भी प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से उन्हें मनगढ़ंत मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने इन मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…