Advertisement

home

जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस।


पीलीभीत। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज जनपद में हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी गई। उन्होंने कहा कि कडे़ संघर्ष के उपरान्त हमें आजादी मिली है और इसको संजोय रखना हमसब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश व समाज के हित में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी भारतवासी एवं प्रदेश वासी हर्षोउल्लास के इस अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। 77 वर्षो में भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याण की विभिन्न योजनायें चलाकर समाज के अन्तिम पायदान तक खडे़ प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति का भरकस प्रयास किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागी बच्चों को कलेक्टेªट परिसर में उन्हें सम्मानित किया।

प्रातः 8ः50 बजे जिलाधिकारी द्वारा वाल्टन क्लब में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कर पौधा रोपण किया। इसके साथ ही प्रातः 9ः00 बजे जिलाधिकारी ने राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज पहुंचकर पौधा रोपण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद पार्क बल्लभ नगर में शहीदों को नमन करते हुये श्रद्वासुमन अर्पित किये गये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के जिला कारागार पहुंचकर बन्दियों को फल वितरित किये। नगर मजिस्टेªट द्वारा शहीद दामोदर पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृ़द्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किये गये। जनपद की 75 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में जनसुविधा केन्द्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस आदर्श ग्राम सचिवालय के रूप में शुभारम्भ किये गये।


स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर  राज्यमंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) उ0प्र0 श्री संजय सिंह गंगवार  ने गांधी प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जी द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।  मंत्री जी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज हम 78वें स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं।  राज्यमंत्री द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टेªट में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन  मंसूर अहमद शम्सी द्वारा किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्टेªट व जनपद स्तरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago