Advertisement

home

बरखेड़ा मे हर्षोलास के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

बरखेड़ा।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया उसके बाद तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय पर्व मनाया।समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ लोकेश गंगवार ने ध्वजारोहण किया।व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार व खंड विकास अधिकारी मदृला सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर व्लाक के अधिकारी व कर्मचारी मैजूद रहे।थाना परिसर में इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर 78 वीं वर्षगांठ मनाई। आरसी लाल मेमौ. कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक विश्व देव गंगवार व प्रधानाचार्य श्याम देव गंगवार ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया तथा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।इसके साथ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई 78 वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ।तथा क्षेत्र वासियों एवं कस्बे के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर डीजे पर देश भक्ति गीत बजाकर आजादी का महोत्सव मनाया। तथा तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देश की एकता व अखंडता की भावना को जागृत करना।तिरंगा यात्रा ताजिया मैदान से शुरू होकर गाज़ीपुर मोड़ तक गई उसके बाद बीसलपुर मेन रोड से होते हुए गोपी कॉलोनी से वापस होकर स्टेशन रोड से दौलतपुर रोड होते हुए वापस ताजिया मेला मैदान बरखेड़ा पर समापन किया गया।इस मौके पर मो.अनस सेठ,नदीम अंसारी सहित सैकड़ों लोग रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

8 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago