Advertisement

home

तुरई की सब्जी खाने से परिवार के चार सदस्य बीमार, एक युवक की मौत।

बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में खाना खाकर एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। इसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी सदस्यों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कर रहा है। वहां हालात चिंताजनक बनी हुई है। वही परिवार की एक लड़की ने शाम को खाना नहीं खाया था। इसके कारण वह बीमार होने से बच गई। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी मेवाराम के घर 14 अगस्त शाम काली तुरई की सब्जी बनी थी।

मृतक का फ़ाइल फोटो

इसे परिवार के मेवाराम, उनका बेटा डिल्लीधर, अनीता और बेटी शीतल ने खाई थी काली तुरई की सब्जी। खाना खाने के बाद देर शाम सभी ने सोने से पहले दूध पिया था। इससे कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों में पेट में दर्द उठा और दस्त शुरू हो गए। इसके बाद सभी ने पास के गांव में चिकित्सा से दवा ली। लेकिन सभी की हालत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन फानन में भोजीपुरा स्थित राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां 38 वर्ष डिल्लीधर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मेवाराम, पत्नी अनीता और 14 साल की बेटी शीतल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गांव में ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर जहर की बात कह रहे हैं।

गनीमत रही रोशनी ने नहीं खाया खाना _ ग्रामीण एवं परिजनों ने बताया कि डिल्लीधर ही परिवार का इकलौता सहारा था। वह मजदूरी कर परिवार का लालन पालन कर रहा था मृतक अपने घर में अपने पिता मेवाराम, पत्नी अनीता, दो पुत्रियां शीतल और रोशनी के साथ रहता था। मृतक का बेटा अमित गंगवार अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता है। 14 अगस्त को शाम को बनी काली तोरोई की सब्जी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। लेकिन रोशनी ने शाम को खाना नहीं और ना ही उसने दूध पिया था। इससे वह बीमार होने से बच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता व पत्नी अनीता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस मामले में संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

मृतक के परिजनो काली तोरोई की सब्जी खाने के बाद दूध पीने के बाद हालत बिगड़ने की बात कह रहे हैं। और ग्रामीण जहर होने की आशंका जाता रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर का कहना है कि तोराई खान और दूध पीने से मौत नहीं हो सकती लेकिन अगर सब्जी बगैर धोए और सही से ना पाकी हो तो फूड प्वाइजनिंग आशंका रहती है। और बताया कि गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए दवाई रखते हैं आशंका है की दवाई गेहूं में पीस गई हो जिसकी वजह से आटा जहरीला हो गया होगा और घटना हो गई।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

8 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago