Advertisement

home

युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों पर रंजिश का आरोप

बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र के रईया नगला गांव में रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोईन के रूप में हुई है, जो आविद अली का पुत्र था। घटना 17 अगस्त 2024 की रात लगभग 9 बजे की है।एफआईआर के मुताबिक, मोईन का पड़ोस में रहने वाले आरिस उर्फ छोटू से जानवर बांधने और खोलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा, मोईन के आरिस की बहन से बात करने पर भी पहले से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर आरिस, सैफ अली, अरशद अली, और इशरत उर्फ बव्वू ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।घटना के दिन मोईन अपने पिता के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकला था। टहलने के बाद घर लौटते समय नत्थू शाह के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने मोईन की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डाल दिया और फिर चाकू से हमला कर दिया। मोईन को बचाने की कोशिश में उसका पिता वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने मोईन को पकड़कर उसकी गर्दन, सिर, चेहरे और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मोईन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों के भागते समय घटनास्थल पर लाल मिर्ची का पाउडर और एक चप्पल बरामद हुई है।परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले ही धमकी दी थी कि वे मोईन को रास्ते से हटा देंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago