नकली मिठाई की सूचना पर खाद्य निरीक्षक ने कस्बे मे मारा छापा
बरखेड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी से कस्बे में मिठाई बिक्रेताओं में मची अफरा तफरी
आनन फानन में मिठाई दुकानदार दुकानें बन्द करके भागे।जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित की गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरखेड़ा नगर में आज 18 अगस्त को मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कार्यवाही कर कई दुकानों पर नकली मिठाईयो को नष्ट कराया गया।कुछ दुकानों से मिठाई के नमूने लिये गये।बता दें
रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते मिठाई की दुकानों पर धड़ल्ले से नकली एवं कैमिकल युक्त रेडीमेड मिठाई की विक्री को देखते हुये विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष व पदाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत की थी जिसके चलते जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग की एक गठित टीम ने आज दोपहर लगभग 1 बजे के समय नगर में लगी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जिसमे बैक आफ बड़ौदा के सामने एक मिष्ठान्न भंडार की दुकान पर चैकिंग की तथा ब्लॉक तिराहे पर दुकान पर बर्फी का सैम्पल लेकर आगे अन्य दुकानों पर जाने को हुये तभी टीम को नगर के व्यापारी ने घेर लिया जिससे पूरी टीम बापस चली गयी।
इस छापेमारी में अन्नतस्वरूप वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रेम यादव ,तेज बहादुर सिंह मौजूद थे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…