बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नं 6 की निवासी महिला रुकसाना पत्नी तहसीम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पति तहसीम पुत्र सद्दीक हुसैन पीलीभीत से मैजिक पर आगे बैठ कर बरखेड़ा आ रहे थे इसी दौरान कल 17 अगस्त रात 8 बजे के लगभग सिमरिया ताराचंद गांव के पास पहुँचते कुछ लोगों ने मैजिक को रुकवाने की कोशिश की ड्राइवर के मैजिक न रोकने पर यह लोग खिसिया कर पीछा करना शुरू कर दिया जो बरखेड़ा में निरंजन लाल भगत दी कि दुकान पर आकर मैजिक को ठाकुर दास पुत्र खेमकरन,अमरसिंह पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम सिमरिया ताराचंद व कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए हाथा पाई शुरू कर दी बिरोध करने पर पास में पड़े ईट पत्थर से मेरे पति के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया जिससे मेरे अचेत होकर गिर पड़े पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बरखेड़ा ले गए जहाँ चिकित्सक ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…