Advertisement

home

बरेली:होटल में खून से लथपथ मिला लड़की का शव, मची सनसनी

  • मुस्लिम युवक ने किराये पर कमरा लेकर बुलाई थी लड़की।
  • गला काटकर की हत्या, लाश छोड़कर फरार।

रिपोर्ट: नन्दकिशोर शर्मा

 

बरेली। यूपी के बरेली में मुस्लिम युवक ने किराये पर कमरा लेकर बुलाई गई बुर्काधारी लड़की की गला काटकर हत्या कर दी ,और लाश छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दो दिन होटल के बंद रूम से अजनबी लड़की का रक्तरंजित शव बरामद किया है।

हत्यारे की पहचान बरेली के रहने वाले मोहम्मद आलम हसनैन कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
पुलिस के अनुसार, बरेली शहर में रोडवेज बस स्टेंड के पास होटल प्रीत पैलैस में अज्ञात युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद फरार हुआ मोहम्मद आलम कुरैशी भी होटल के पास स्थित मोहल्ला आजमनगर का रहने वाला है। होटल में कमरा बुक कराते समय जमा किए गए आधार कार्ड से आलम कुरैशी की पहचान हुई है। हालांकि, रूम लेते वक्त लड़की की कोई आईडी जमा नहीं कराए जाने से होटल प्रबंधन की भूमिका भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने इसे होटल के मैनेजर व स्टाफ से पूछताछ में जुटी है। होटल मालिक करनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को मोहम्मद आलम की आईडी से उनके यहां कमरा किराये पर लिया गया था। युवक के साथ करीब 28 साल की युवती भी पहुंची थी। नियमानुसार, ऐसे मामले में रूम में रुकने वाले सभी लोगों की आईडी जमा कराई जानी चाहिए, लेकिन होटल स्टाफ ने ऐसा नहीं किया।
रूम लेने के बाद मोहम्मद आलम ने किसी वक्त अंदर युवती की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और दरवाजा बंद कर वहां से फरार हो गया। सोमवार को आलम कुरैशी होटल से बाहर जाता दिखा था। कर्मचारियों ने यह सोचकर कमरे की ओर ध्यान नहीं दिया कि लड़की अंदर है। मंगलवार को जब कमरे से दुर्गंध आना शुरू हुई तो थाने में सूचना दी गई। पता होते ही एसपी सिटी राहुल भाटी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया।
दरवाजा खोले जाने पर कमरे के अंदर बैड पर युवती की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे और गला कटा था। कमरे में एसी चल रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि शव युवती का शव 8 से 10 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके से बुर्का भी मिला है, इससे माना जा रहा है कि मारी गई युवती भी मुस्लिम समुदाय की हो सकती है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने छानबीन कर हत्यारे के बारे में जानकारी जरूरी जुटा ली है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। युवती की हत्या को लेकर होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध है। मामले में प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

7 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago