Advertisement

home

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने किया देहदान


बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बुधवार को रोटरी भवन में स्व.अरविंद अग्रवाल वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देहदान करने वाले वरिष्ठ नागरिक समाज सेवी इं. ए. एल.गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी 78 वर्षीय महेश मेहरोत्रा और समाज सेवी 76 वर्षीय अविनाश चंद्र सक्सेना को सम्मानित किया गया। सभी ने देहदान करने वाले मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने एस.आर.एम.एस. के ऑर्गैन्स विभाग के प्रभारी चिकित्सक को अपने देहदान के शपथ पत्र सौंपे और मृत्यु के उपरांत देहदान करने की शपथ ली।
देहदान करने वाले से।समाजसेवी इं. ए. एल,.गुप्ता,महेश चंद्र मेहरोत्रा और अविनाश चंद्र सक्सेना को हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. एम.एस. बासु, विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार और सीएस अंकित अग्रवाल ने सम्मानित किया।
समारोह का प्रारंभ रीता सक्सेना की सरस्वती वंदना से हुआ। वंदेमातरम शकुन सक्सेना, विजया सिंह, रश्मि सक्सेना ने किया। अरुणा सिन्हा ने क्लब का आव्हान गीत किया। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। क्लब परिवार में चार नए सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता दिलाई गई जिसमें यतीन्द्र शर्मा, राजेश प्रकाश, विनय सक्सेना और संदीप अग्रवाल हैं। मेम्बरशिप डेवलपमेंट एवार्ड ए. एस. अग्रवाल और मुकेश सक्सेना को दिया गया। सभी का आभार सीएस अंकित अग्रवाल ने व्यक्त किया।खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना,रीता सक्सेना, हेमंत शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा,जसवंत सिंह भाकुनी, जी. एस. मेहरा,जितेन्द्र सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago