Advertisement

home

विवाहिता को गले मे रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।नव विवाहिता को गले मे रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने के प्रयास में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के गाँव अर्सियाबोझ निवासी सोनी देवी पुत्री सुखलाल ने तहरीर देते हुये बताया हैं कि मेरा विवाह 1 वर्ष पूर्व 5 मई 23 को सचिन गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता मो नकुलिया सितारगंज से हुया था ।मेरे परिवार बाले शुरू से ही दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे जिसे मेरे पिताजी ने असमर्थता बताते हुये मना कर दिया इसी से छिड़कर मेरे ससुराल बाले मुझ पर अत्याचार करने लगे ।दिनांक 17 अगस्त 24 को मेरे ससुराल के लोग पति सचिन गुप्ता, सास अनीता गुप्ता, ननद नैना गुप्ता, ननदोई सचिन गुप्ता, देवर राज गुप्ता ब छोटी ननद पूजा एवं सेजल मुझे जान से मारने की नीयत से एक राय होकर रात 8 बजे मेरे बाल पकड़ कर कमरे में लातघुसो से पीटते हुए ले गये जहां इन सब लोगों में मेरे गले मे रस्सी का फंदा डालकर गला दाब कर जान से मारने लगे।किसी प्रकार से मै भागकर अपने कमरे में बंद होकर जान बचाई।
थानाप्रभारी ने तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं।

Express views

Recent Posts

अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का तंज, राहुल-सोनिया पर भी साधा निशाना

बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के…

1 hour ago

कथित पत्रकार की धमकी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बरेली। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने…

4 hours ago

​तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, तार गिरने से महिला और बच्चा घायल

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…

14 hours ago

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

1 day ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

1 day ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

1 day ago