बरेली ।थाना फरीदपुर में इंस्पेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए की रिश्वत लेते समय आई पी एस अधिकारी मानुष पारीक ने छापा मार दिया। इसके बाद थाने की दीवार फांदकर इंस्पेक्टर साहब भाग गए । जब आईपीएस अधिकारी ने फोर्स के साथ उसके आवास पर छापा मारा, तो वहां से भी इंस्पेक्टर साहब पहले की तरह सायरन की आवाज सुनकर भाग निकले । पुलिस को कमरे के बेड पर नोट पड़े मिले। नोटों की गिनती करने पर 9 लाख रुपये निकले। पुलिस ने इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर की तलाश में दबिश जारी है।
फरीदपुर थाने में रामसेवक इंस्पेक्टर हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी मानुष पारीक ने यह छापा मारा है। इंस्पेक्टर के थाने में आवास में पुलिस टीम पहुंची। यहां बेड में पैसा रखा मिला। इंस्पेक्टर थाने में दीवार फांदकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का बड़ा खुलासा किया जाना है।
बरेली के फरीदपुर थाना प्रभारी रामसेवक के खिलाफ कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर नवदिया निवासी आलम, मोहम्मद इस्लाम, नियाज अहमद को पकड़ा था। इन सभी को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने 9 लाख रुपये लिए। यह पैसा थाने के आवास के बेडरूम में लिया गया। जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिण को मिली। जैसे ही मानुष पारीक थाने में पहुंचे तभी इंस्पेक्टर दीवार फांदकर भाग निकला। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए एसपी के गनर भी दौड़े, लेकिन इंसपेक्टर भाग निकले।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…