Advertisement

home

बरखेड़ा थाना प्रभारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया

बरखेड़ा ।कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोगो के पैगंबर की शान में वाहियात जुमले बाजी से आक्रोशित होकर जुमे की नमाज़ के बाद एकत्र होकर थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कस्बे के मुस्लिम समुदाय के पैगंबर की शान में नासिक (महाराष्ट्र) में एक व्यक्ति बनाम गंगा गिरी महाराज जो की धार्मिक चोला ओढ़ कर एक समुदाय के पैगंबर मुस्तफा करीम सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की शान में बेहद खतरनाक घटिया जुमले इस्तेमाल कर रहा है। जिससे भारत ही नहीं पूरी दुनिया के मुसलमान के अंदर आक्रोश है जिसको देखते हुए बरखेड़ा कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद एकत्र होकर अपनी मांगों को एक ज्ञापन के माध्यम से लिखकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी राजकुमार सिंह बरखेड़ा को सौंपा। जिसमें बताया कि इस तरह की हरकतें देश में तनाव पैदा करती है इसको रोकने के लिए उक्त आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्य बाही किए जाने की मांग की है। यदि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्य बाही की जाए जिससे ऐसी हरक़त करने वाले अपराधियों को सबक मिले। अन्यथा सभी मुसलमान यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते और अपने मुल्क की तहजीब को बरकरार रखने के लिए उसपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं अन्यथा अपने पैगंबर ए रसूल के गुलाम कमरों में बैठने वाले नहीं अपने आप के लिए किसी भी लेवल पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।जुमे की नमाज़ के बाद बरखेड़ा कस्बे की सभी मस्जिदों के पेशे इमाम सहित सेकडों लोगों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम कारी हिसामुद्दीन ,मौलाना मामून रज़ा, मौलाना नासिर रज़ा, मौलाना रियाज अहमद, बशीर अहमद सिद्दीकी पूर्व लेखपाल , मोहम्मद अहमद फौजी, हाफिज इंतजार अहमद, इमरान रज़ा अंसारी, जुल्फिकार हैदर ,हाजी मोहम्मद आमिर सहित कस्बे के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago