Advertisement

home

ओवरस्पीड स्लीपर बस सड़क पर पलटी, एक की मौत

 

बरेली। ओवरस्पीड में एक स्लीपर बस बेकाबू हो गई. इसके बाद सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में एक की मौत के अलावा कई लोग घायल हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

बरेली : नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 9:50 बजे सीबीगंज इलाके में हाईवे पर हादसा हो गया. लखनऊ की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही डीसीएम और प्राइवेट स्लीपर बस में टक्कर हो गई. बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. इस दुर्घटना में 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि करीब 7 लोग घायल हो गए. इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सीबीगंज इलाके में एक डीसीएम ((नंबर UP 25C T 9339) झुमका तिराहे से होकर गुजर रही थी. इसके पीछे एक प्राइवेट स्लीपर बस (UP 15DT 9752) चल रही थी. बस की स्पीड ज्यादा थी. चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस डीसीएम से टकरा गई. हादसे के बाद बस सड़क किनारे जाकर पलट गई.

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. हादसे में प्रवीन (10) पुत्र संजय निवासी ग्राम मझगवा, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब 7 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया. स्थानीय पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया. पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार चल रहा है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago