बरेली : बरेली के किला थानाक्षेत्र के नवदिया का सट्टा लिखने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सट्टा लिख रहे शख्स का नाम बाबू बताया जाता जोकि सट्टाकिंग आरिफ का मुंशी है। ये सट्टा आरिफ के लिए लिखा जा रहा है। इस सट्टे को लिखने वाले किसी सख्स ने इस वीडियो को बनाकर वायरल किया है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है ये वीडियो लगभग 3 दिन पुराना है। सट्टे को लेकर बरेली में लगातार कई सट्टा लगवाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई यहां तक की उनकी संपत्तियां तक को जप्त किया गया, परंतु फिर भी सट्टे में अंधाधुंध कमाई करने वाले यह लोग बाज नहीं आए और आज भी सट्टे को लिखा जा रहा है। बताया जाता है कि आरिफ पर सट्टा सहित कई मामलों में दर्जन दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत है। सट्टे को लिखने का केवल स्वरूप चेंज हुआ है मगर सट्टा अभी भी लिखा जाता है, यह लोग एक अलग मोबाइल लेकर उसमें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सट्टे को लिखते हैं। बताया यह भी जाता है कि आरिफ के घर पर खुलेआम सट्टा लिखा जाता है। ये वीडियो थाना किला क्षेत्र के नवदिया का हैं जहां आरिफ का खुलेआम सट्टा लिखा जा रहा है।
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…