Advertisement

Categories: home

अभद्रता:सिपाही से बोला वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत बना दूंगा,वीडियो वायरल

बरेली। फरीदपुर में टोल प्लाजा पर डायल 112 के सिपाहियों की किसी बात को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। उसने एक सिपाही को धमकी भी दी। कहा कि वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत उतार दूंगा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात टोल प्लाजा पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर होने की सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने ट्रक और बस चालक से थाने चलने के लिए कहा। इस पर ट्रक चालक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। वहीं रोडवेज बस चालक ने ट्रक चालक से आपसी समझौता कर लिया और उसे नुकसान के 1500 रुपये दे दिए।

पुलिसकर्मियों को दीं गालियां
इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े एक युवक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। उसने एक सिपाही से कहा कि वर्दी उतार दो अभी दो मिनट में भूत बना दूंगा। इस तरह की धमकी सुन यूपी पुलिस के सिपाही भी दंग रह गए। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। बाद में युवक बेखौफ होकर वहां से चला गया।

पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह को संबंध में जब जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने युवक के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया। वहीं सिपाहियों ने यहां तक कह दिया कि उनके साथ इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है। इसलिए वह कार्रवाई नहीं कराएंगे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

6 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago