Advertisement

home

नगर मे धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

  • मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बरखेड़ा।बरखेड़ा क़स्बे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया।दिन भर इस कार्यक्रम की धूम नगर में रही।इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली गई।इसके साथ ही अलग अलग स्थानों पर टांगी गई मटकियों को भी युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर तोड़ा।यह आयोजन राजपाल गुर्जर,सौवरान पहलवान गुर्जर,अमित गुर्जर एवं गुर्जर समाज के नेतृत्व में किया गया ।वही अमित गंगवार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।गुर्जर समाज के सदस्य पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगे हुए थे।सौवरान गुर्जर ने बताया कि जन्माष्ठमी का दही हांडी का कार्यक्रम दूर दूर तक चर्चा में रहता है।इस बार भी विशेष आयोजन किए गए हैं।नगर में दही हांडी कार्यक्रम के लिए 21 स्थानों पर मटकी टांगी गई थी। नगर के मोहल्ला इंद्रीगंज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो नगर के मोहल्ला ठाकुर द्वारा के पास टंगी मटकी के पास कार्यक्रम का समापन हुआ।युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर मटकी तोड़ी।युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था। इस आयोजन में सभी गुर्जर समाज के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।इस मौक़े पर अमित गंगवार,राजपाल गुर्जर,सौवरान पहलवान गुर्जर,अमित गुर्जर,लाल बहादुर गंगवार,सरवन गुर्जर,प्रदीप गुर्जर, चंद्रसेन यादव,शीतेश यादव,नील यादव,सौरभ गंगवार, आदित्य पांडे,शिवंकर गुर्जर,दीपांशु गुर्जर,सोमवीर गुर्जर, वेदप्रकाश गंगवार,धर्मपाल गुर्जर,नन्हे गुर्जर कृष्ण कश्यप, नवल गोवासमी,विशाल सक्सेना,अर्जुर गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।वही नगर के थाना परिसर गांधी आश्रम और दौलतपुर रोड पर वालाजी ग्रुप व राम स्नेही समिति द्वारा रासलीला का आयोजन किया गया जिसमे सारी रात लोगो ने रासलीला का आनंद लिया और सुबह प्रसाद ग्रहण किया।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago