Advertisement

home

धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

बरेली । कस्बे मे नवमी पर भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान राधा कृष्ण एवं अन्य झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पालकी की शोभा यात्रा निकाली गई। जो आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्री कृष्ण की पालकी के सार्थक बने कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी विनोद अग्रवाल।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कस्बे में माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा में झांकियों आकर्षक केन्द्र रही। शोभायात्रा का सनातन वैश्य महासभा के सभी पदाधिकारीयों एवं मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने पूजन कर शुभारंभ किया।


शोभायात्रा जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास प्रकाशी लाला के शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार में घूमती हुई लोधी नगर चौराहा होते हुए भिटौरा स्टेशन से होकर ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

माखन मटकी फाेड़ कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के भक्तों में काफी हर्ष उल्लास देखने को मिला। सबसे ज्यादा उत्साह कस्बे कपड़ा बाजार मे स्थित कुम्हारों वाले चौक पर मटकी फोड़ने कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। इस बार कुमारों वाले चौक में बादल और हिमांशु मिश्रा की टीम ने मटकी फोड़ी, मटकी फोड़ने के बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, ममता गंगवार, डॉ मुदित प्रताप सिंह, राम गुप्ता, संजीव शर्मा, कैलाश शर्मा, सभासद अबोध सिंह, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल आदि भाजपा नेताओं और समाजसेवियों ने मिलकर पांच हजार रुपये का इनाम दिया।

इसके बाद दुसरी मटकी कस्बे के मुख्य मार्ग पर सिकों वाली गली के सामने माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम में कई टीमों ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ने बाली टीम को ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी, सनातन वैश्य महासभा के पदाधिकारीयों और व्यापारियों ने मिलकर छह हजार रुपए का इनाम दिया। इसके बाद तीसरी मटकी मनोहर मेडिकल स्टोर के सामने और चौथी मटकी भिटौरा पुलिया पर फोड़ी गई।‌ और उसके बाद सबसे लास्ट में पांचवीं मटकी रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान के निवास के सामने माखन मटकी फोड़ी गई। मटकी फोड़ने वाली टीम को संजय चौहान, विक्रमपुर प्रधान वेदपाल सिंह, सचिन चौहान, उवेंद्र सिंह चौहान एवं उनके अन्य साथियों ने मिलकर इक्यावन सौ रुपए नगद पुरस्कार दिया। स्टेशन पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान अपार उत्साह का नजारा देखने को मिला।

शोभायात्रा आयोजक में ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं सनातन वैश्य महासभा के अध्यक्ष नीरज गोयल, उपाध्यक्ष अमित गोयल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, मंत्री राज कपूर गुप्ता, मनोज गोयल, दीपक गोयल, एवं कस्बे के व्यापारी विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन , सत्य प्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल उर्फ सतीश चच्चा, राजा अग्रवाल पेंट वाले, पंकज गोयल, कमल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला,अखिलेश अग्रवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, संजय चौहान, डॉ मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, जगत सिंह उर्फ सनी, राजेश गुप्ता, रजत बंसल, सुबोध पोरवाल, सुरेश गुप्ता सहित हजारों लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज राजेश रावत पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

Express views

Recent Posts

नावालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपी के पास से एक 315 वोर…

4 hours ago

बलूचिस्तान ने मनाया ‘स्वतंत्रता दिवस’, मानवाधिकारों के मुद्दे पर भारत का किया शुक्रिया

@evdesk दिल्ली।अशांत बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने आजादी का ऐलान करते हुए 11 अगस्त को…

10 hours ago

सावन के पावन मास में रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

​बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ  दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…

24 hours ago

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

​बरखेड़ा :  'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…

24 hours ago

प्लॉट पर कब्जे के विरोध में चार महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास

 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…

1 day ago