Advertisement

home

रेप पीड़िता नाबालिग छात्रा ने तेल छिड़ककर लगाई आग, उपचार के दौरान हुई मौत

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा ने तेल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की गांव के रहने वाले दो नाबालिग लडको ने ही उसके साथ गैंगरेप किया जिसके बाद उसने शर्मशार हो कर आत्मघाती कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घुरसमसपुर गांव निवासी 15 साल की छात्रा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की क्लास में पढ़ने वाले दो छात्र जो गांव के ही रहने वाले हैं। 26 अगस्त को छात्रा घर से पड़ोस में गई थी, तभी दोनों छात्र (15 साल) नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर गांव में गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ वारी वारी से गैंगरेप किया। इस बीच छात्रा की बड़ी बहन पहुंच गई, उसने देख लिया छात्रा के साथ हो रही अनहोनी घटना को देख लिया मंगलवार शाम छात्रा के पिता घर वापस लौटे तो बड़ी बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग आरोपी के यहां शिकायत करने पहुंचे। आरोपी छात्रों ने इनके साथ बदसलूकी की और धमकी दी। वह शर्मसार होकर घर लौट आए इसी दौरान छात्रा ने अपने ऊपर डीजल डाल कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।

छात्रा से रेप करने वाले दोनों छात्र भी नाबालिग हैं। इसलिए उनकी पहचान नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों ने साक्ष्य भी मिटाने का प्रयास किया। यह जांच की जा रही है कि आग पीड़ित ने खुद लगाई है या किसी और ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वही परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना के लिए टीम गठित कर दी है, साथ मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वही एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

5 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago