Advertisement

home

छः दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव ,जहर खाकर तड़पती रही महिला पति बनाता रहा वीडियो

बरेली। छः दिन पहले किला थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाली महिला ने जहर खाकर जान दे दी थी। जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम कराए बिना ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। लेकिन जहर खाकर तड़पते हुए महिला का वीडियो इसके अगले दिन वायरल हुआ। महिला का वीडियो उसके पति ने ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के मायके वालों ने जिला अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। अधिकारी के आदेश पर लिहाजा बुधवार को महिला का शव कब्र से निकाला गया।
दरअसल किला थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास की रहने वाली 32 वर्षीय गीति नाम की महिला ने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी फैयाज बिल्डिंग निवासी फैसल से की थी। वहीं 10 साल पहले विक्की नाम के शख्स से गीति की शादी हुई थी। लेकिन 5 साल बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद कोहड़ापीर क्षेत्र के फैयाज बिल्डिंग निवासी फैसल के साथ दूसरा निकाह किया। इससे पहले 4 साल तक दोनों लिव इन में रहे। अब गीति के मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जिसके बाद बुधवार को उसका शव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव को किला क्षेत्र स्थित कल्लू मियां के कब्रिस्तान में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही पता चलेगा मौत का कारण।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: CM योगी ने 55 साल से विस्थापित बंगाली परिवारों को सौंपी नागरिकता और जमीन

रिपोर्ट:विमलेश कुमार पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा…

3 hours ago

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

19 hours ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

21 hours ago

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…

22 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

24 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

2 days ago