Advertisement

home

योगी के मंत्री, पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता नरेंद्र कश्यप ने कहा जाति जनगणना होनी चाहिए

बरेली। भाजपा भले ही जातिगत जनगणना से हट बच रही है लेकिन उनकी ही पार्टी के बड़े नेता ओबीसी समाज से आने वाले योगी सरकार ने प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर विपक्ष को एक बार फिर से मुद्दा दे दिया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव लगातार जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा रहे है उसी मुद्दे को अब बीजेपी की सरकार के मंत्री भी उठा रहे है और उनका कहना है। जातिगत जनगणना कराने में भी हमारी सरकार पीछे नहीं रहेगी उचित समय पर केंद्र की सरकार इस संदर्भ में अपना फैसला अवश्य लेगी।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार ने इसका विरोध नही किया। लेकिन विपक्षियों को भी आइना देखना चाहिए, अखिलेश यादव 4 बार सत्ता में रहे है। जब सत्ता में होते हैं तो उन्होंने जाति जनगणना की बात नही की, लेकिन सपा तो केवल एक ही पार्टी को लाभ देना चाहती है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की पार्टी के कार्यों के बारे में देश और प्रदेश जानता है। यह ऐसी पार्टिया है जो समाजवाद के नाम पर, रोटी कपड़ा और मकान के नाम पर, देश प्रदेश की जनता का समर्थन तो प्राप्त करते हैं लेकिन जब सत्ता में हिस्सेदारी की बात आती है या नौकरियों में हिस्सेदारी की बात आती है तो यह केवल अपने परिवार की परिधि में ही फैसला लेते हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में 86 पीसीएस की भर्ती हुई जिसमें 56 एक ही समाज के थे तो उसे समय ना कहीं पीडीए दिखता है ना कहीं आरक्षण दिखता है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने 55 साल से ज्यादा देश में राज किया है क्यों नहीं उन्होंने मंडल कमीशन की लागू किया। 50 साल कांग्रेस में राज किया और 40 साल तक ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट को दबाए रहे।

मैं धन्यवाद करता हूं मोदी जी का जिन्होंने कि पिछड़ों के भाव को समझा और देश में आरक्षण की व्यवस्था को और बेहतर किया। फिर भी जाति जनगणना के बारे में हमारी सरकार चिंता करेगी सही समय पर इस पर फैसला लेगी।

वही यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हम यूपी में होने वाले उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर जीतेंगे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

5 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago