Advertisement

home

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का विधायक डी सी वर्मा ने किया शुभारंभ

बरेली। तहसील रोड से सटे स्थानीय मढ़ी सत्याना मेला परिसर मीरगंज में चौदह दिवसीय प्राचीन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण और नगर पंचायत चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता ने राधा कृष्ण के माथे पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा और पूजन कर की।भारत सदियों से सनातन संस्कृति का परिचायक देश रहा है। इसकी पहचान दुनिया में विविधता में एकता के लिए रही है। मेला हर तरह से सफल हो इसके लिए आयोजन समिति के साथ- साथ हर लोगों का सहयोग आवश्यक है। कृष्ण ने युद्ध के मैदान में कर्म का संदेश देकर लोगों को अपने कर्तव्य के प्रति जागृत करने का काम किया है। समृद्ध संस्कृति को बचाने का काम किया है।भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को करना होगा आत्मसात
विधायक डा डी सी वर्मा ने कहा कि इस तरह के मेला आयोजन का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करेंगे। उन्होंने कहा कि मेला किसी भी जाति धर्म का क्यों न हो वह भाईचारे का संदेश लेकर आता है। इस दौरान मेला अध्यक्ष धनेंद्र कुमार गुप्ता, प्रबंधक महेश गुप्ता, लव गुप्ता, सूरज गुप्ता, निरंजन यदुवंशी, , तेज पाल फौजी, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, राजू भारती, ओमपाल गंगवार, रमेश कुर्मी,महेश गुप्ता, नीरेश गुप्ता, अन्ना गुप्ता, पप्पू शर्मा, बब्लू गुप्ता और हरसहाय मौर्य ,कस्वा इंचार्ज विजय पाल इस शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
मीरगंज के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इसमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर वहादुर सिंह ने बताया कि मेले को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मेला को लेकर पुलिस जवान और महिला पुलिस बल तैनात है। वहीं परिक्षेत्र में वाहनों का प्रवेश निषेध है। वाहनों को रोकने के लिए बाहर स्टैंड लगाया गया है। सभी जगहों पर बैरीकेडिंग की गई है। मेले के समीप कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे मेले पर नजर रखी जा रही है।

Express views

Recent Posts

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

17 hours ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

20 hours ago

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…

20 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

22 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

2 days ago

बुलेट मोटरसाइकिल व 70 हजार लूटने का आरोप

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल…

2 days ago