Advertisement

home

वंदे भारत आई तो खिले चेहरे, जंक्शन से 150 लोगों ने लखनऊ तक किया मुफ्त सफर

बरेली।मेरठ लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाई जिसके बाद शाम को यह ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। इसके साथ ही बरेली को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई। रेल अधिकारियों को मुताबिक ये एक एनॉगरल रन था। नियमित रूप से ट्रेन का संचालन रविवार से किया जाएगा। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

ट्रेन संख्या स्पेशल 02490 वंदेभारत एक्सप्रेस शनिवार शाम 4 बजकर 05 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंची। यहां से करीब 150 यात्रियों को मुफ्त में वंदेभारत एक्सप्रेस के जरिए लखनऊ भेजा गया। सात मिनट के स्टॉपेज के बाद 4 बजकर 7 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। सांसद छत्रपाल गंगवार, वन मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा व मेयर डॉ उमेश गौतम ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद रेल मंडल आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 22490 मेरठ सिटी- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन रविवार से होगा। मंगलवार छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी बरेली में सुबह 09:56 बजे पहुंचकर 09:58 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22489 लखनऊ- मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन सोमवार से होगा। यह ट्रेन मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। बरेली जंक्शन पर 18:02 बजे पहुंचकर 18:04 बजे रवाना होगी। जंक्शन पर एजीएम एके सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद राजकुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप सिंह, सीएमआई राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

स्पेशल ट्रेन चलाकर मेरठ भेजा वापस
बरेली जंक्शन पर वंदेभारत एक्सप्रेस में सवार होकर करीब 70 बच्चे स्काउट गाइड के आए थे। इसके अलावा रेलवे के अधिकारी भी ट्रेन में सवार थे। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी को स्पेशल ट्रेन चलाकर वापस मुरादाबाद व मेरठ भेजा गया।

जायरीन को भी वंदे भारत से भेजा
लखनऊ जाने वाले बहुत सारे जायरीन ऐसे थे जो कुल का समापन होने के बाद जंक्शन पहुंच गए थे। इन जायरीन को मुफ्त में रेलवे की तरफ से वंदे भारत की सैर कराई गई। इसके अलावा अन्य लोगों के चेहरे पर भी वंदे भारत में सफर करने के बाद चमक देखने को मिली।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

22 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

24 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

24 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago