Advertisement

home

DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

  • जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में 5 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
▶️जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) प्रखण्ड बरेली, जिला युवा कल्याण प्र0वि0द0 अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय को देखा।
▶️जिला विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को भी देखा और कुछ कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से वार्ता कर उनके अनुपस्थित होने का कारण पूछा।
▶️जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कार्यरत कुल 09 में से चार उपस्थित तथा पांच कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
▶️ डीएम ने विकास भवन स्थित सभागार के पास बने शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला विकास अधिकारी को अतिशीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालयों में जो भी अनावश्यक वस्तुएं रखी हैं उन्हें निष्प्रयोज्य घोषित कराकर हटवाने के निर्देश दिये।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago