बरखेड़ा।पीलीभीत सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का बरखेड़ा व्लाक क्षेत्र के गांवों में जनसभाएं कर गांव के लोगो की समस्याएं सुनी एवं जगह जगह सभाओं में फूल मालाओं से स्वागत किया।आज शनिवार को पिपरैया,दियोहना, उदरहा,बढ़ेपुरा ता.कुसमा,नौआ नगला,रामनगर,जगतपुर,मूढासेमनगर उर्फ पंडरी,बड़ी अज्ञारी,मूसेपुर कला,मूसेपुर खुर्द में जनसमस्याएं सुनी तथा उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हर गांव के गरीब परिवार को राशन से लेकर बिजली पानी मुहैया कराने का काम किया है कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए एवं खाद, बीज,कृषि यंत्र पर सब्सिडी देने का काम किया है तथा गांवों में विकास के लिए पक्की सड़क ग्राम पंचायतों में सीसी रोड आदि निर्माण करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने जनसुनबाई के समय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के शीघ्र निस्तारण किया जाए।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीब प्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष कमलेश गंगवार,मरौरी व्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा,खंड विकास अधिकारी श्रीमती मृदुला,पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता,राजेन्द्र पाठक उर्फ राजू,नागेन्द्र प्रताप सिंह, माखनलाल वर्मा,दिगम्बर दयाल प्रधान,सुरेन्द्र सक्सेना,ओमप्रकाश भोजवाल प्रधान सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मैजूद रहे।
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…