Advertisement

home

दुकान पर सामान लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़ , दोषी को पुलिस ने जेल भेजा

  •  सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत

बरेली (मीरगंज)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी नाबालिक लड़की को गैर समुदाय की युवक ने दुकान में अन्दर बुलाकर छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने अपने घर जाकर की, शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार पीड़ित युवती (10) घरेलू सामान लेने के लिए एक जनरल स्टोर की दुकान पर गई थी जहां दुकानदार नदीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम चुरई दलपतपुर ने सामान लेने के वाहाने युवती को दुकान के अंदर बुला लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। घबराई युवती अभियुक्त के चुगल से छूट कर किसी तरह अपने घर पहुंची तो इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, भुक्तभोगी ने बताया कि नदीम ने उसे चेतावनी दी है कि अगर उसने इस घटना की जानकारी अपने घर दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
युवती के पिता मुनीश की शिकायत के अनुसार दर्ज कराई गई एफ आई आर के अनुसार दोषी को गिरफ्तार कर लिया है सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सक्षम न्यायालय को भेजा गया है। घटना की सूचना पर सचिन गंगवार अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गए। मीरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago