Advertisement

home

भाजपा नेता जतिन चौहान ने 18 साल से बंद रास्ते को कराया चालू

बरेली।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा निवासी जतिन चौहान ने दी कस्बा वासियों के लिए बड़ी सौगात 18 साल से बंद रास्ते को कराया चालू। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला सलाहकार खेल मंत्रालय भारत सरकार के जतिन चौहान ने बरेली के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत प्रशासन और मीरगंज तहसील प्रशासन से 18 साल से बंद रास्ते को खुलवाने की अपील की थी। उसके बाद नगर पंचायत प्रशासन एवं तहसील प्रशासन ने 18 साल से बंद रास्ते को चालू करने के लिए चक्र मार्ग पर बने अवैध धर्म कांटे को पर बुलडोजर चलाकर रास्ता चालू कराया। इस खुशी के मौके पर कस्बा वासियों ने भाजपा नेता जतिन चौहान को भी बधाई।

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के शासन ने तहसीलदार एवं पुलिस की मौजूदगी में चकमार्ग पर धर्मकांटा मालिक द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को अवर अभियंता सरोज कुमार, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक हल्द्वानी लाल गंगवार, राजस्व कर्मी आदित्य गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा एवं चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत आदि की मौजूदगी में चकमार्ग का दीपक धर्मशाला स्वामी द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर चकमार्ग को खाली कराया। नगर पंचायत चकमार्ग का निर्माण करा। रही थी। चकमार्ग पर कई वर्षों से अतिक्रमण था। इससे रोड पर निर्माण का कार्य ठप था। नगर पंचायत प्रशासन ने धर्म कांटा संचालक को गत दिनों अतिक्रमण हटाने को अंतिम नोटिस दिया था। नोटिस के बाद भी संचालक ने अतिक्रमण नहीं हटाया। लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया चकमार्ग पर अतिक्रमण से रोड निर्माण का कार्य 2020 से अवरुद्ध था। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हटाया गया है। नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी की मांग तहसील प्रशासन से की थी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

4 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago