Advertisement

Categories: home

कृष्ण जनाष्टमी मेले का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

पीलीभीत।बरखेड़ा कस्बा मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला 135 वी वर्षगांठ के रूप में मनाया जायेगा। 10 दिवसीय प्रसिद्ध मेला भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में मेले का आयोजन बरखेड़ा कस्बा के कृष्ण लीला मैदान में होता है।प्रथम दिन पुरोहित लक्ष्मी नारायण मिश्रा और शिवम् मिश्रा ने विधि विधान से गणेश पूजन कर मेले की भूमि पूजन किया जिसमे मुख्य यजमान मेला अध्यक्ष धुरूव पाण्डेय रहे।मेला के उद्घाटन में मुख्यातिथि के रूप मे बरखेड़ा से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने फीता काटकर मिले का उद्घाटन किया।और जानता से प्रेम व सौहार्द से मेले का आनंद लेने का आग्रह किया।वही बरखेड़ा विधायक ने लीला ग्राउंड मे बन रहे हाल के लिए 21000 रुपये का और मेले के विकास के लिए हर वर्ष 51000 रुपये का सहयोग देने का वायदा किया।जिस पर मेला कमेटी ने आभार व्यक्त किया
वही इस मौके पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन(पीलीभीत)के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट भी मौजूद रहे।तथा मेला संरक्षक चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने मेला में पहुंचकर लोगो को ब्तय कि मेला मेल् का होता है इस्लिये हम् सब लोग आपस मे मिलकर मेले का आनंद ले और श्री कृष्ण के बताये आदर्शो को अपने जीवन मे उतारें।इसके साथ ही लीला मंचन कर रहे कलाकारो का उत्साह बढ़ाया।तथा वहीं मेला के 10 वें दिन बरखेड़ा कस्बे में राज गद्दी शोभायात्रा पूरे कस्बे में निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडे उर्फ हरिओम पांडे, महामंत्री कैलाश चंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ पप्पन, ने बरखेड़ा भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद एवं जिला संयुक्त बार एसोसिएशन (पीलीभीत) के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला में धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले,मौत का कुआँ,खिलानों की दुकाने खाने पीने की दुकाने भी लगाई गई ।कस्बा मे मेला का इतिहास भी काफी पुराना है तथा देश की आजादी के पूर्व से ही भगवान श्री कृष्णा जन्माष्टमी मेला शुरू हुआ करता है तथा शुरुआत में स्थानीय कलाकारों द्वारा कंस लीला का मंचन किया जाता है।धीरे-धीरे मेला में वदलाव हुआ मेला कमेटी की स्थापना हुई और आज बरखेड़ा कस्बा का मेला क्षेत्र में ऐतिहासिक तथा प्रसिद्ध बन गया है।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला में पुलिस फोर्स तैनात रहा बरखेड़ा मेला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडे उर्फ हरिओम पांडे, महामंत्री कैलाश चंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ पप्पन,संरक्षक श्याम बिहारी भोजवाल चेयरमैन,राजेंदर पाठक, कार्यालय प्रभारी मीनू मिश्रा,कार्यालय व्यवस्था मनोज रस्तोगी,कानूनी सलाहकार शानू पांडे , विमलेश कुमार लक्ष्मीकांत ,मनोज सक्सेना , कौशल मिश्रा पवन सक्सेना के साथ मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

4 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago