Advertisement

home

फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत।

बरेली ।सड़क हादसे में पति,पत्नी और उनकी पुत्री की हुई मौत। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ‌जिससे बाइक सवार दंपति और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और तुरंत एंबुलेंस मंगा कर गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत बरेली जिला अस्पताल भेज दिया वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे जिला रामपुर के मिलक खाता नगरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद यासीन और उनकी पत्नी चमन उम्र 42 वर्ष एवं उनकी पुत्री फिरोसीन अपनी बाइक से बरेली से अपने घर लौट रहे थे। तभी फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे राधा कृष्ण मंदिर के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर पति पत्नी और उनकी पुत्री को (तीनों को) रौंद दिया। और जब तक लोग कुछ समझ पाते जब तक अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले (पहचान पत्र) मोबाइल मोबाइल नंबर से पुलिस ने कॉल की तो दंपति की पहचान हो सकी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पास क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

4 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago