Advertisement

home

महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व ठगी का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

बरेली। पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक एक दर्जन के करीब महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं इन सभी महिला सिपाहियों से दो करोड़ से अधिक तक की ठगी कर चुका है। एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है। बरेली को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से यह महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था। उसे पता चल जाता था कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है। अपने आप को वह पुलिस कर्मी बताता था और अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए की फोटो भेज कर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने अपने बयान में अब तक 8- 10 घटनाओं को कबूला है। इसके खिलाफ अभी तक पांच मुकदमे सामने आ चुके हैं। अगर इस तरीके के और भी मामले होंगे तो उनकी छानबीन करके मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। मुख्य रूप से यह महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था। शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का काम करता था। जो मुकदमा थाना कोतवाली जनपद बरेली में दर्ज है उसमें भी महिला पुलिसकर्मी के से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। उसने मुख्य रूप से अपने जानने वाले लखनऊ के व्यक्ति से बातचीत करके महिला पुलिसकर्मियों के आधार कार्ड और पेन कार्ड लेकर उनसे बैंक से लोन भी कराता था। आरोपी राजन वर्मा लखमीपुर खीरी का रहने वाला है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago