Advertisement

home

टोल प्लाजा द्वारा स्थानीय लोगों से जबरन कर वसूली का आरोप

प्रतीक चित्र

पीलीभीत : पीलीभीत पूरनपुर रोड पर टोल प्लाजा पर आये दिन स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों की नोकझोंक आमबात हो गयी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों से जबरन टोल की उगाही करते हैं साथ ही उनसे आये दिन झगड़ा करते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनका दिन में कई बार पीलीभीत से गाँव आना जाना होता है नियमानुसार स्थानीय लोगों को रियायत दी जाती है किंतु टोल से 3 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों से भी टोल बसूला जाता है।

मनमानी वसूली से वाहन चालकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं आए दिन वाहन चालकों का टोल कर्मचारियों से नोकझोंक होती है।
लोगों का कहना है कि एनएचआइ के मानक के अनुसार 20 किलोमीटर की रेंज में प्राइवेट वाहनों, कृषि वाहनों, स्कूल वाहनों, और एंबुलेंस आदि को टोल टैक्स से मुक्त किया गया है। फिर भी इनसे वसूली के लिए चिकचिक की जाती है।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

4 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago