Advertisement

home

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित


बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से गुरुवार को स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डन स्थित वात्सल्य सेवा संस्थान में उत्कृष्ट योगदान करने वाले ऐसे 10 शिक्षकों को प्रो.एन. एल.शर्मा शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया जो मानसिक रूप से अविकसित बच्चों को बहुत कुछ सिखाने बताने का प्रयास करते हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद और मशहूर शायर प्रो.वसीम बरेलवी,विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम ,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव प्रदीप माधवार ने हार, शालऔर प्रशस्ति-पत्र देकर विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में वात्सल्य सेवा संस्थान की प्रधानाचार्या चेतना सक्सेना, प्रीती सक्सेना,निधि सक्सेना, डॉ.संदीप सिंह,सरिता तलवार, भावना सक्सेना, डॉ. गिरीश दत्त शर्मा,डॉ. नीतू भार्गवानी, शीबा खान और डॉ. इंद्रेश गुप्ता हैं। मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी ने कहा कि शिक्षक देश की बुनियाद हैं इसे मजबूत होना ही चाहिए।सभी ने शिक्षाविद और शायर प्रो. वसीम बरेलवी को भी हार ,उत्तरीय और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुद्रपुर से आई संध्या सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना, मंजू सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, प्रीति, विजय कपूर, मीरा मोहन,ए. एस. अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश सक्सेना, शचीन्द्र सक्सेना, सुधीर मोहन, सुनील शर्मा, राजेन्द्र सक्सेना, निर्भय, मधुरिमा, मीता गुप्ता,दीक्षा सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना,राजेन्द्र प्रकाश,मदन शर्मा और प्रवीण कुमार शर्मा उपस्थित रहे। सभी का आभार चेतना सक्सेना ने व्यक्त किया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

16 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 days ago