Advertisement

home

महिला पत्रकार ने SDM पर जमीन पर दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाने का लगाया आरोप, भयंकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक महिला पत्रकार ने एसडीएम पर जमीन कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एसडीएम उसके मकान पर दूसरे पक्ष का कब्जा करवा रही हैं और जब इस बाबत शिकायत की गई तो एसडीएम द्वारा उनके साथ अभद्रता भी की गई है।

मामला जनपद के मुसाफिरखाना तहसील के गाईमऊ का है। जहां रहने वाली महिला पत्रकार की मां इसरत जहां ने 22 अप्रैल 2019 को एक मकान सबीरुल निशा से लिया था। इस मकान में वह अपनी बेटी और बेटे के साथ रहती हैं। इस दौरान विपक्षी द्वारा शिकायत की गई कि ये मकान उनकी जमीन पर बना है। पीड़ित काआरोप है कि अधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार के घर पर विपक्षी पक्ष का कब्जा करवा दिया गया है।

कब्जा की शिकायत को लेकर महिला पत्रकार ने न्याय की गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई न होते देख महिला पत्रकार ने 2 सितंबर को एक बार फिर एसडीएम प्रीति तिवारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि इस दौरान महिला पत्रकार से एसडीएम साहिबा ने अभद्रता की। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वहीं एसडीएम प्रीति तिवारी ने मीडिया को बताया, कि एक महिला पत्रकार द्वारा यह बताया जा रहा है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार मेरे द्वारा किया गया है।मगर ऐसा कुछ नहीं है।एक जमीन का मामला है, जिसका पहले ही सुलहनामा हो चुका है. महिला पत्रकार के द्वारा मेरे कार्यालय में आकर मेरे खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

https://x.com/INCUttarPradesh/status/1831345372415041762?t=ktc6Aof8FxOnVOqq039UhA&s=19

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

4 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago