Advertisement

home

नाली के पानी की निकासी को खाली पड़े प्लॉट से हटवाने हेतु दिया ज्ञापन

पीलीभीत। गुरुवार को शहर के नई बस्ती कॉलोनी वार्ड नम्बर 6 के निवासियों ने अपर जिलाधिकारी को नाली के पानी को रुकवाने हेतु ज्ञापन दिया ।

दिये गए पत्र में कहा गया कि वार्ड नं09 में एक सड़क का निर्माण नगरपालिका द्वारा करवाया जा रहा है जोकि छतरी चौराहा कौशल्या देवी नेत्र चिकित्सालय से आरम्भ होती है। चिकित्सालय द्वारा सोसाइटी की मिली भगत से अवैध कब्जाकर मार्ग बंद कर रखा है। यह मार्ग वार्ड नं0 6 के निवासी अनूप गंगवार, व रामेश्वर दयाल के मकान के निकट जाकर मिलता है।
पत्र में कहा गया कि नवनिर्मित सड़क दक्षिण में नई वस्ती एवं उत्तर में मधुबन कॉलोनी है जोकि व्यक्तिगत है औऱ चारों ओर से बाउंड्री वाल द्वारा बंद है परंतु मधुबन कॉलोनी वार्ड के निवासियों का भी जल का निकास वार्ड नं0 9 में नवनिर्मित सड़क पर किया जा रहा है जोकि नियम विरुद्ध है। वहीं नवनिर्मित नाली के पानी का निकास भी नई वस्ती में खाली पड़े प्लॉट्स पर किया जा रहा है जहां से पानी का कोई भी निकास नही है। यदि पानी को खाली पड़े प्लॉट्स पर छोड़ा गया तो गन्दगी और बदबू से लोगों का जीवन दुश्वार हो जाएगा। पत्र सौंपने वालों में चेतन्य गंगवार, अमित गंगवार, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, भगवान दास, तेजबहादुर, अनूप सिंह कॉलोनी वासी शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

8 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

17 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

21 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

21 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

21 hours ago