Advertisement

home

4 दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव

फोटो:मृतक

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरकल्यानपुर निवासी बुद्धसेन 40 बर्ष पुत्र शुखलाल का शव आज सुबह 10 बजे गांव में ही मेला ग्राउंड के पास स्थित मढ़ी किनारे लगे गन्ने के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक बुद्धसेन 1 सितंबर की रात से लापता था जिसकी गुमशुदगी 4 सितंबर को परिवार वालों ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी।परिवार वालों के अनुसार 1 सितंबर को गांव की मढ़ी पर जन्माष्टमी मेला लगा था मृतक बुद्धसेन घर से दिन में मेला देखने गया परंतु रात होने पर भी वापस नहीं लौटा दो दिन तक परिवार वालों ने बुद्धसेन की हर जगह खोजबीन की जब कोई पता न लग सका तब परिवार ने बुद्धसेन की गुमशुदगी की रिपोर्ट 4 सितंबर को बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई। आज सुबह मृतक के परिवार वाले गांव के अन्य लोगों के साथ आस पास के खेतों में बुद्धसेन को तलाश रहे थे तभी मेला मढ़ी के पास गन्ने के खेत में बुद्धसेन का शव मिला । मृतक बुद्धसेन मूलताः ग्राम परौरिया थाना क्यूलाडिया जिला बरेली का रहने वाला है बचपन में ही मृतक की मां का देहांत हो गया था तभी से मृतक ग्राम ज्योरहकल्यानपुर में अपने मामा श्यामाचरण के साथ रहता है।सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

16 hours ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

18 hours ago

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…

19 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

20 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

2 days ago

बुलेट मोटरसाइकिल व 70 हजार लूटने का आरोप

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल…

2 days ago