फरीदपुर (बरेली)। षष्ठम् श्री गणेश महोत्सव का पूजन एवं आरती के साथ बुखारा रोड मां काली देवी मंदिर के प्रांगण में भव्य शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि नीरज सहाय सक्सेना रहे। गुरुवार 12 सितम्बर को भावपूर्ण मूर्ति गंगा स्नान के साथ दोपहर दो बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और सांयकाल 6 से 7 बजे तक पूजन एवं आरती तथा शाम को 7 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या होगी। हवन एवं पूर्ण आहुति 12 सितंबर को सुबह 5 बजे से होगी। 12 सितंबर को दो बजे से भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मां काली देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान, सचिव नरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी एवं कैलाश राजपूत, मंदिर के पुजारी अखिलेश पांडे, महन्त शिवगिरी, अखलेश वर्मा, श्याम जायसवाल, राजेश गुप्ता, राधवेंद्र चौहान, बृजेश, विनीत शर्मा, दीपक कुमार, विमल जायसवाल, अशोक कुमार, राजेश सिंह तोमर, राजीव सिंह, नरेश चौधरी, डॉक्टर महेश चौधरी, अमित तोमर, प्रभात, डाक्टर पंकज सक्सेना, अतुल चौहान, सुनील कुमार, अनमोल सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं भक्तों ने पूजा अर्चना कर देर रात्रि तक भजन संध्या का आनंद लिया।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…