Advertisement

home

CDO ने आवंटित आवासों की जांच के निर्देश दिये 

बरेली । शनिवार को विकास भवन सभागार में बरेली सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई।
आंवला सांसद, विधान परिषद सदस्य, विधायको व ब्लाक प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुई।
▶️जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के अन्तर्गत कुछ लोगो के कराए गये कार्य भुगतान न किये जाने को लेकर मुद्दे उठाए गए, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 15 दिन के अन्दर जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी और उसको अगली बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।
▶️कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने मीरगंज के सिंधौली, नवाबगंज के सैंथल तथा बहेड़ी में बने आईटीआई भवनों के अधूरे निर्माण का मुद्दा रखा।
▶️प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिवना से हुरहुरी मार्ग के निर्माण के बारे में विधायक मीरगंज ने बताया कि पीएमजीएसवाई की इस सड़क को पी0डब्लू0डी0 हैण्डओवर लेकर चौड़ीकरण हेतु शासन को स्टीमेट भेजें। जिससे चौड़ीकरण का कार्य हो सके और आम जन को सुविधा मिल सके।
▶️विधायक फरीदपुर ने प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत व्यक्तिगत आवास सरकारी जमीन पर बनाने तथा अपात्रो को आवास दिए जाने की समस्या रखी।
▶️सीडीओ ने निर्देश दिये कि फरीदपुर व मीरगंज में आवंटित आवासों की जांच करायी जाये।
▶️जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत रोडो के रिस्ट्रोरेशन की भी समीक्षा की गयी।
▶️स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज कराने में कभी-कभी 24 से 48 घंटे में आयुष्मान कार्ड को पंच होने में लगते हैं, जिस दौरान अस्पताल वाले पैसा ले लेते हैं, ऐसे अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
▶️CDO द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस माह के अन्त में सर्वे पुनः शुरु होने वाला है, जनप्रतिनिधि लोगों को बताये कि विकास खण्ड पर जाकर आवास हेतु आवेदन करें, तब सर्वे टीम जाकर पात्रता की जांच की जाएगी।
▶️जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री आवास की पात्रता की शर्तो को ग्राम सचिवालय में पेंट करवाया जाये।
▶️दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (आवासीय)के अन्तर्गत शहर में 05 आवासीय सेंटर चल रहे हैं, जिसमें से 04 अच्छे चल रहे हैं और 01 में कमियां पायी गयी उसको ब्लैक लिस्ट करने हेतु शासन को लिखा गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में 8700 लोगो को अनावासीय सेंटरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य है।
▶️राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 741 आवेदन स्वीकृत हो गये हैं। जनपद में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ 80 हजार लोग ले रहे हैं।
▶️मृदा संरक्षण अधिकारी को मेड़ बनाने के कार्य की कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिये गये।
▶️आकांक्षात्मक विकास खण्ड बहेड़ी को एब्सल्यूट रैंक में देश में पहला स्थान प्राप्त होने पर ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Express views

Recent Posts

​जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का एक ही छत के नीचे मिलेगा लाभ

​बरखेड़ा: केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर…

20 hours ago

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

2 days ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

3 days ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

3 days ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

3 days ago