Advertisement

home

साधु भेष में आया लुटेरा,महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

बरेली।जनपद के सिरौली में दिन दहाड़े एक महिला को बंधक बनाकर साधु के भेष में आए लुटेरे ने जमकर लूटपाट की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची डायल 112 तथा थाना सिरौली पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
दरअसल थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरबा में रविवार की सुबह नो बजे बाबा के भेष में आए एक लुटेरे ने घर में अकेले देख महिला लक्ष्मी देवी पत्नी सुनील मौर्य से भिक्षा में आता मांगा आटा देने आई महिला को लुटेरे ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया जिससे महिला बेहोश हो गई जिसके उपरांत लुटेरे ने महिला के मुंह में अखबार ठूस दिया जिसके बाद घर में लूटपाट की। लूटेरा घर में रखा हुआ बारह हजार रुपए कैश तथा सोने चांदी के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गया। खेत पर काम कर रहे पति सुनील जब वापस अपने घर लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे पर आटा बिखरा हुआ पड़ा है जब बह घर के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए उसकी पत्नी लक्ष्मी बेहोश अवस्था में हाथ पैर बंधे हुए पड़ी हुई थी। घटना की सूचना डायल 112 तथा थाना सिरौली पुलिस को दी गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेजों खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े लूट जैसी घटना होने पर थाना सिरौली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर किस तरह से एक बाबा के भेष में आए हुए लुटेरे ने महिला को बंधक बनाकर दिन दहाड़े लूटपाट की जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है।फिलहाल थाना सिरौली पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago