Advertisement

home

ड्यूटी से घर लौट रही युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ा की छेड़छाड़, हंगामा

बरेली। सर्राफ के यहां से ड्यूटी से वापस आ रही युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान आरोपी का दोस्त पीड़ित के घर पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा साथ ही मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के वानखाना की रहने बाली युवती सर्किट हाउस के पास स्थित एक सर्राफ के यहां युवती नौकरी करती है। रविवार रात करीब नौ बजे युवती अपने घर वापस आ रही थी। युवती जैसे ही बानखाना बगिया के पास पहुंची वैसी ही दूसरे समुदाय का मोहसीन नाम का युवक उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और दुपट्टा खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना उसके दोस्त मोंटू को लगी तो वह पीड़िता के घर पर पहुंच गया और धमकी देने लगा कि युवती को वे लोग अब किसी कीमत पर नहीं बचा पाएंगे साथ ही मारपीट कर दी। भयभीत परिजनों ने थाना प्रेमनगर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोंटू को भी हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। प्रेमनगर पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि मोंटू पर गंभीर आरोपों में इज्जतनगर व प्रेमनगर में चार मुकदमें दर्ज हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मोंटू और मोहसिन को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर थाने पहुँचे सीओ फर्स्ट ने वहाँ एकत्रित भीड़ को पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वाशन देकर वापिस भेजा और पीडित परिवार से बात कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago