बरखेड़ा।खेत पर फिसल कर गिरी लड़की को उठाने से चिढ़कर परिजनों ने उसी युवक को पीटकर सिर फोड़ने का आरोप लगाकर घायल के पिता ने थाने में शिकायत की है।थाना क्षेत्र के गाँव नरायनपुर निवासी छोटेलाल पुत्र कुन्दनलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा हैं कि कल दिनाँक 8 अगस्त को उसका पुत्र महेश खेत पर सिचाईं करने गया था।इसी दौरान शाम 6 बजे गाँव के हरीश कुमार की पुत्री खेत के किनारे से निकलते समय फिसल कर गिर गई जिससे मेरे बेटे महेश ने मदद के रूप में उठाकर खड़ा कर दिया।इसी बात से चिढ़कर जब मेरा बेटा खेत से गांव वापस आ रहा था।तभी गांव के हरीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश गौरव सौरभ रंजीत कुमार ने उसे रास्ते में पकड़कर लात भूतों से मारपीट कर सिर पर डंडे से प्रहार कर सर फोड़ कर जान से मार देने की धमकी देते हुये चले गये।घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…