बरेली शीशगढ़। मानपुर से अपने गाँव लौट रहे बाइक सवार को सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टककर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं।चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणो ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया।
मृतक ग्राम ढाकिया ठाकुरान निवासी खरगसेन पुत्र अजीता प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष आज सोमवार शाम को लगभग 8बजे मानपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहा था।तभी मानपुर में पुल पार शीशगढ़ की तरफ से बहेड़ी जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टककर मार दी। ट्रक के पहिए से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं।नाराज ग्रामीणो ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने वताया कि दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो गईं हैं।शव को कब्जे में लेकर पी एम को भेजा जा रहा हैं।जाम लगने की सूचना गलत हैं।किसी ने जाम नहीं लगाया हैं।मै दुर्घटना स्थल पर ही हूँ।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…