Advertisement

Categories: home

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का रिश्वत लेते वीडियो वायरल


रिपोर्ट : नन्द किशोर शर्मा

बरेली: नगर सिरौली में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर कार्यरत एक एएनएम का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें देखा जा रहा है कि एएनएम सरोजिनी यादव मरीजो से पैसे ले रही हैं। जो कि इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिरौली नगर के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम सरोजिनी यादव गर्भवती महिलाओं और प्रसव कराने वाली महिलाओं से रुपए लेती हैं। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत एएनएम पर कार्रवाई की मांग की गई है।

एक तरफ योगी सरकार नई-नई योजना चला कर जनता को लाभ देने का कार्य कर रही है दूसरी तरफ एसे लोग उनकी उपलब्धियां में पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस मामले में नगर के रहने वाले सैयद शाह आलम ने अपने एक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर संबंधित अधिकारियों से एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है।अब देखने वाली बात यह होगी कि एएनएम का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम पर क्या कार्रवाई की जाती है।

वही इस मामले में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago