Advertisement

home

गायन के क्षेत्र में सितारा बनकर उभर रही श्रेया

बरेली।  जनपद में आयोजित इंडियाज विनिंग स्टार में कल देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में अल्मा मातेर स्कूल की छात्रा श्रेया प्रभजोत ने जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। आज स्कूल पंहुचने पर प्रिंसिपल शुभेंदु दत्ता ने मॉर्निंग असेंबली में हौसला बढ़ाया। मुकाबले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और उत्तराखण्ड से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन्डियन आइडल और सारेगामापा की प्रतिभागी रही रेनू नागर, निधि मिश्रा, कौशल सिसोदिया ने जज की भूमिका निभाई। SRMS एसआरएमएस रिद्धिमा संगीत कला केन्द्र बरेली के साथ ही श्रेया अपने विद्यालय की शिक्षिका डॉ. निधि मिश्रा से क्लासिकल, स्नेहाशीष दुबे से वोकल्स और देबोजीत बनर्जी और प्रियंका ग्वाल से संगीत गायन की बारीकियों की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं वहीं हिमांश चंद्रा से गिटार में महारत हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।
श्रेया की मां प्रीती चौधरी और पिता राहुल यदुवंशी दोनों शिक्षक हैं। श्रेया का सपना एक प्रतिष्ठित प्लेबैक सिंगर बनने का है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago