Advertisement

home

थाना परिसर में हुई पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन के पदाधिकारी एवं रिटायर्ड मिलिट्री और आर्मी ऑफीसर्स व पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने क्राइम कंट्रोल और आपसी भाईचारा बनाने व कस्बा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अमन चैन, शांति व्यवस्था के लिए एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कंपनी के पदाधिकारीयों पूर्व सैनिकों एवं सेवा निवृत्ति पुलिस कर्मियों को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया। उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार आज थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा की अध्यक्षता में (मीटिंग) बैठक की गई। बैठक में आर्मी, मिलिट्री सीनियर अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने सभी लोगों का हाल-चाल पूछ कर बातचीत की। और सभी लोगों से क्राइम कंट्रोल में मदद करने की बात कही। और कहां की आप लोग पूर्व में अधिकारी एवं पूर्व सैनिक रह चुके हैं आप लोगों को पता ही होगा आजकल आए दिन लड़ाई झगड़ा, छेड़छाड़, चोरी चाकारी अन्य अपराध हो रहे हैं। आप लोगों की मदद एवं सहयोग से हम उन आरोपियों एवं अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजने का काम करेंगे। जिससे कस्बा एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहेगी। और कहा कि आप लोगों की किसी प्रकार की कोई भी समस्या होगी उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मीटिंग आए हुए सभी पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी को पूर्ण मदद करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने आए हुए सभी पूर्व आर्मी, मिलिट्री ऑफिसर एवं पूर्व सैनिकों और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त कर सभी को सूक्ष्म जलपान कराया। उसके बाद सभी आर्मी मिलिट्री ऑफिसर एवं पूर्व सैनिकों ने नव नियुक्त थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को बधाई दी। इस मौके पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कंपनी के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष विनीत सिंह राठौर, वरिष्ठ संरक्षक कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, उप संरक्षक डॉक्टर कैप्टन आर के भारद्वाज, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, गंगाराम मौर्य, हर्षवर्धन सिंह, तुलाराम मौर्य, प्रेमपाल मौर्य, राम सिंह, इंद्रपाल सिंह, भूपराम मौर्य, प्रेम शंकर, राम औतार सिंह, प्रवीन सिंह राठौर, लाखन सिंह, क्षेत्रपाल, रूप बसंत गंगवार, नवल किशोर आदि लोग बैठक में शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

17 hours ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

2 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

2 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

2 days ago