Advertisement

home

जन्माष्ठमी मेले मे हुआ कंस वध लीला का आयोजन

पीलीभीत। बरखेड़ा का प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में आज कंस वध की लीला का मंचन किया गया इसके बाद कंस के पुतले का दहन भी किया गया। कल राजगद्दी के बाद बरखेड़ा का मेला समाप्त हो रहा है। बरखेड़ा का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला पिछले 3 सितंबर से चल रहा था जिसमें तरह-तरह के झूले और सर्कस लगे थे। इस बार मेला कमेटी के द्वारा दंगल का भी आयोजन किया गया,जिसमें दूर-दूर से गैर जनपदों के पहलवानों ने तथा गैर प्रदेश के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया और अपने करतब दिखाये।

क्षेत्र के लोगों को साल भर से मेले का इंतजार रहता है और मेला देखने के बाद तोह खुश होते हैं तथा अपना मनोरंजन करते हैं। बरखेड़ा के मेले में इस बार बड़ी संख्या में बच्चों महिलाओं ने मेले का लुत्फ उठाया।वही आज मेला प्रांगण मे कंस वध लीला का मंचन किया गया। जिसमें श्री कृष्ण द्वारा कंस का वध किया गया।और कंस के प्रतीक के रूप मे पुतले का दहन किया गया।पुतला दहन से पहले मेला प्रांगण मे जोरदार आतिशवाजी की गयी।जिसका लोगो ने भरपुर आनंद लिया।कंस वध कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मेला अध्यक्ष धुर्व कुमार पाण्डेय,मेला महा मंत्री कैलाश मौर्य,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, श्याम विहारी भोजवाल चैयरमेन नगर पंचायत बरखेड़ा, उमेश चंद गंगवार, बाबूराम,कौशल मिश्रा,राजबंदन मिश्रा,लक्ष्मी नारायन मिश्रा, दीपक पाण्डेय, विमलेश कुमार,लक्ष्मीकांत सनी गोपाल साहित मेला कमेटी के लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

17 hours ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

2 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

2 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

2 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

2 days ago