बरेली।डीफार्मा के छात्रों से 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी खुसरो कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेर अली जाफरी सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज का चेयरमैन है। उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी ने खुसरो कॉलेज से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने 4 एफआईआर पहले दर्ज कर चुकी थी। शेर अली जाफरी का रसूख बड़ा था और सत्ता पक्ष में कार्यकर्ता था इसलिए पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही थी।
एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उनके बेटे पर 369 छात्रों को डीफार्मा व अन्य कोर्स की फर्जी डिग्री बांटकर लगभग चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। जब छात्र डी फार्मा की डिग्री लेकर नौकरी को लिए पहुंचे तब छात्रों को फर्जी डिग्री होने का पता चला। इसके बाद छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और कॉलेज से लेकर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे।
जांच में आरोपों की पुष्टि, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
अधिकारियों के निर्देश पर और जांच के बाद शेर अली जाफरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। छात्रों की शिकायत पर जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।इसके बाद शासन के आदेश पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कूटरचित तरीके से गबन कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की बात कही थी।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…