रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली : मीरगंज के कस्बे एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. युवक के शरीर पर चाकुओं के कई घाव है. बताया जा रहा है कि चाकुओं से गोदने के बाद युवक का गला काटा गया है. हालांकि पुलिस पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में हैं.
बताया गया कि मीरगंज कस्बे के रहने वाले राम बाबू दिवाकर का बेटा शिवम दिवाकर (22) बुधवार शाम को लापता हो गया था. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शिवम का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. काफी खोजबीन के बाद शिवम का शव घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे बाग में मिला. युवक के शरीर पर चाकुओं से गोदने के कई गहरे घाव थे और गला भी काटा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए फाॅरेंसिक टीम के बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर ने बताया कि युवक बुधवार शाम को लापता हो गया था. परिजनों के सूचना पर खोजबीन के बाद युवक के शव रेलवे लाइन के किनारे बाग में मिला है. युवक की गला काट कर हत्या की गई है. इसके अलावा चाकुओं से हमले के घाव हैं. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और उसके दोस्तों आदि से जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…
बरखेड़ा : 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…