Advertisement

home

ई रिक्शा और बाइक में हुई भिड़ंत। बाइक सवार युवक की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

बरेली ।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पट्टी गांव के पास (टुकटुक) ई रिक्शा और बाइक में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत होने से सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों को मिली तो घर मे मचा कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पट्टी का रहने वाला मनोज पुत्र चन्द्रभान ई रिक्शा से पट्टी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने से रोड पार कर रॉन्ग साइड से जा रहा था। उधर मीरगंज की तरफ से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला माली निवासी सक्षम पुत्र भूपराम मीरगंज से लौट रहा था। औंध पट्टी गांव के पास रोड़ पर बाइक और ई-रिक्शा में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सक्षम और ई-रिक्शा चालक मनोज दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और तुरंत एंबुलेंस मंगा कर दोनों घायलों को ईलाज के लिये राजश्री मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने मोहल्ला माली निवासी सक्षम को मृत घोषित कर दिया। और ई रिक्शा चालक मनोज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक सक्षम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सक्षम की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया। मां गीता देवी एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता भूपराम ने बताया कि हमारे चार बच्चे हैं। जिसमें दो भाईयों और दो बहनों में सक्षम सबसे छोटा था। और बताया कि मैं और मेरी पत्नी पत्नी गीता हम दोनों लोग दवाई लेने बरेली गये थे। वहीं पर फोन के द्वारा छोटे बेटे सक्षम की एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। और उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी के दिल्ली में रहता है। और सबसे छोटा बेटा सक्षम बरेली कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। और मेरे साथ सब्जी मंडी गेट पर चाय, समोसा की दुकान पर काम मे हाथ बटाता था।

Express views

Recent Posts

सावन के पावन मास में रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

​बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ  दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…

13 hours ago

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

​बरखेड़ा :  'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…

13 hours ago

प्लॉट पर कब्जे के विरोध में चार महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास

 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…

17 hours ago

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

3 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

3 days ago