Advertisement

home

कॉलोनियों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण करवाने वाले लेखपाल पर लगा अवैध निर्माण करने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

शैलेन्द्र गंगवार(लेखपाल)

पीलीभीत। सोमवार को बनकटी रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनियों को अवैध बताते हुए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की थी। किंतु प्रशासन की इस कार्यवाई को कॉलोनियों के प्लाटधारक गलत बता रहे हैं।

ध्वस्त हुई एक कॉलोनी की प्लॉट धारक तहसील बीसलपुर क्षेत्र की ग्राम मूसेपुर निवासी अनुपम पत्नी दिनेश कुमार ने कार्यवाई करने वाले लेखपाल द्वारा अवैध कॉलोनी में कराए जा रहे निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पीलीभीत की सदर तहसील में नियुक्त लेखपाल शैलेंद्र गंगवार द्वारा पीलीभीत नगर में आईटीआई कॉलेज के पीछे मानकों के विरुद्ध नियमो का उलंघन करते हुए अपने मकान का निर्माण कराया जा रहा है। किंतु प्रशासन द्वारा उस पर कोई कार्यवाई नही की गई।

वहीं महिला का कहना है कि उसने माह जुलाई 2024 में पुष्प इंस्टिट्यूट के सामने मात्र 33 वर्ग मीटर का प्लाट व्यावसायिक गतिविधि हेतु अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु लिया था जिसके सीमांकन हेतु 2 फिट की चारदिवारी की गई थी। जबकि इस भू खंड की धारा-80 भी की जा चुकी है। फिर भी 2 दिन पूर्व लेखपाल शैलेंद्र गंगवार और उनकी टीम द्वारा उनके प्लाट की चारदीवारी को अवैध कॉलोनी में बताकर गिरा दिया गया। वहीं खुद लेखपाल द्वारा आईटीआई के निकट अवैध निर्माण कराया जा रहा है।

महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत के माध्यम से गुहार लगाई है कि लेखपाल शैलेंद्र गंगवार का भी मकान जो की अवैध कालोनी में नियमो के विपरीत निर्माण किया जा रहा है। उस निर्माण का भी ध्वस्तीकरण किया जाये।

यदि महिला के आरोपों में सत्यता निकलती है तो मामला बेहद गंभीर है।फिलहाल जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा ।

बनकटी रोड पर सोमवार को अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान बुलडोजर का टायर फटने के कारण अन्य कॉलोनी पर कार्यवाई नही हो सकी है किंतु जल्द ही अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी कार्यवाही की जायेगी।—-नगर मजिस्ट्रेट

लेखपाल शैलेन्द्र गंगवार ने इस मामले में बात करने पर कहा —
शिकायतकर्ता ने किस आधार पर मेरी शिकायत की है ये तो वही जाने फिलहाल उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं। सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago