Advertisement

home

DM ने जुलूस के रूटों पर लगे CCTV कैमरों को चेक कराने के दिये निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज ईद मिलादुन्नबी/बारावफात एवं गणेश चतुर्थी पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा अंजुमनों/शोभायात्राओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई।
▶️पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जोगी नवादा में बारावफात जुलूस के रूट को पहले से ही दिखवा लिया जाये, जिससे बाद में कोई विवाद उत्पन्न ना हो।
▶️जुलूस के रुटों पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा को चेक करा लें कि वे सभी संचालित अवस्था में हैं या नहीं। यदि कोई कैमरा संचालित नहीं है तो उसे ठीक कराकर लगवा दें।
▶️भगवान गणेश विसर्जन व बारावफात के जुलूस का रुट सेम ना हो यदि ऐसा कहीं होता है तो अलग-अलग समय की जानकारी संबंधितों को दी जाये।
▶️बारावफात के जुलूस के दृष्टिगत मार्गों गड्ढे, जलभराव, बिजली के तार आदि का लटकना, साफ-सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
▶️इसके साथ ही जुलूसों के रुटों की सूची समस्त सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।
▶️अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सिटी स्टेशन के सामने मार्ग पर हुये गड्ढों को दो दिन में भरे जाने के निर्देश दिये।
▶️भगवान गणेश विसर्जन हेतु स्थल चिन्हित करने तथा एम0जी0टी0 की गाइडलाइन के अनुरूप विसर्जन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
▶️उक्त के अतिरिक्त गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिये गये।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago