Advertisement

home

महिलाओ ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया डिलीवरी के नाम दो हजार रुपए लेने का आरोप ,बीजेपी महिला नेता ने एसडीएम से की शिकायत

  • बरेली में स्वास्थ्य विभाग फिर हुआ बदनाम

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।सरकार का आदेश है कि सरकारी अस्पताल में होने वाली डिलीवरी निशुल्क की जाएगी पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो मे कुछ महिलाए दिख रही है महिलाओ ने जच्चा बच्चा वार्ड के स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उनसे डिलीवरी होने के स्टाफ ने दो से तीन हजार रुपए की मांग की है ,महिलाओ ने मामले की जानकारी बीजेपी महिला नेता रोली भदौरिया से की , बीजेपी नेता ने फोन पर एसडीएम मीरगंज से की मामले की शिकायत की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के जच्चा बच्चा वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे महिलाए डिलीवरी स्टाफ पर रुपए लेने का आरोप लगा रही है कि उनसे स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के तीन हजार रुपए की मांग की थी नर्स ने बोला था कि बच्चा उल्टा पैदा हुआ है इस लिए तीन हजार रुपए देने होंगे जिसके बाद बड़ी मुश्किल से 1500 रुपए नर्स ने हमसे लिए , महिला ने वीडियो में बताया कि उनके सामने पांच डिलीवरी हो चुकी है सभी लोगो से रुपए लिए बैगर डिलीवरी नही की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता रोली भदौरिया ने बताया कि उनके पास बुधवार को कुछ महिला आई जिन्होंने उनको बताया कि अस्पताल में तीन हजार से लेकर चार हजार रूपए की डिलीवरी की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार का आदेश है कि डिलीवरी निशुल्क की जायेगी कोई भी रुपया स्टाफ को नही दिया जायेगा इसके बाद भी सीएचसी पर बिना रुपए दिए डिलीवरी नही की जा रही है उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता से की है।

आपको बता दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर रोज करीब चार से पांच डिलीवरी होती है ,लगभग सभी लोगो से रुपए लिए बैगर सीएचसी पर डिलीवरी नही की जाती ,अब देखना होना कि ज़िम्मेदार इस वीडियो के वायरल होने से आरोपी पर क्या कार्यवाही करते है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनयपाल ने बताया कि डिलीवरी कराने पर रुपए की मांग की बात उनके संज्ञान में आई है , मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर रुपए मांगे जा रहे है ,उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को बोल दिया है रुपए मांगने की बात सामने आई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

5 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago